Site icon Dainik Savera Times

अमेरिका में अटैक ही अटैक! नाइट क्लब में मास शूटिंग, 11 लोगों को लगी गोली, मचा हड़कंप

New date announced NEET exam

New date announced NEET exam

BREAKING : अमेरिका में नया साल खतरा लेकर आया है। जहां, एक बार फिर हमला हुआ है। न्यूयॉर्क के नाइट क्लब में मास शूटिंग का मामला सामने आया है, जिसमें अब तक 11 लोगों को गोली लगने की जानकारी मिली है। न्यू ओर्लियंस अटैक के बाद अब न्यूयॉर्क के नाइट क्लब में गोलीबारी हुई है। न्यूयॉर्क के एक नाइटक्लब में हुई मास गोलीबारी में कम से कम 11 लोग घायल हो गए हैं।

यह घटना न्यूयॉर्क के क्वीन्स शहर के अमाचूरी नाइट क्लब में हुई है। न्यू ऑर्लिन्स में तेज रफ्तार ट्रक ने लोगों को रौंद दिया था, जिसमें 15 घायल हुए हैं। इसके कुछ घंटे बाद लास वेगस में ट्रंप इंटरनेशनल होटल के ठीक बाहर टेस्ला के साइबरट्रक में ब्लास्ट हुआ था। इन घटनाओं के 24 घंटे के भीतर ही ये तीसरी घटना हुई है।

 

ये भी देखें : ‘4 मई TMC के जंगल राज की आखिरी तारीख’, पीएम मोदी का बंगाल में बड़ा हमला

Exit mobile version