Last Updated: October 12, 2026

Dainik Savera Times Logo

भजनलाल शर्मा होंगे राजस्थान के नए मुख्यमंत्री: सांगानेर विधानसभा सीट से हैं विधायक

December 12, 2023

भजनलाल शर्मा होंगे राजस्थान के नए मुख्यमंत्री: सांगानेर विधानसभा सीट से हैं विधायक

जयपुर: राजस्थान में मुख्यमंत्री के नाम को लेकर सस्पेंस मंगलवार को खत्म हो गया। भजन लाल शर्मा के नाम पर मुहर लग गई है जो सांगानेर विधानसभा सीट से विधायक हैं। चुनावी नतीजों के बाद राजस्थान में नौ दिन बाद मुख्यमंत्री नाम फाइनल हुआ है।

25 नवंबर के विधानसभा चुनाव में जयपुर जिले के सांगानेर से चुने गए भजन लाल शर्मा भाजपा की राज्य इकाई में पदाधिकारी रहे हैं। आज पार्टी की बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर भजन लाल शर्मा का नाम प्रस्तावित किया।

घोषणा के अनुसार, राज्य में दो उप मुख्यमंत्री भी होंगे, पूर्व सांसद दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा। वासुदेव देवनानी राजस्थान विधानसभा के स्पीकर होंगे। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में देखी गई उसी परंपरा का पालन करते हुए, भाजपा ने एक मुख्यमंत्री और दो उपमुख्यमंत्री नियुक्त किए हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें