Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

BIG BREAKING : राजस्थान में बड़ा हादसाः नदी में नहाने गए 11 दोस्त, 8 की मौत… रेस्क्यू जारी

June 10, 2025

BIG BREAKING : राजस्थान में बड़ा हादसाः नदी में नहाने गए 11 दोस्त, 8 की मौत… रेस्क्यू जारी

BIG BREAKING : राजस्थान के टोंक ज़िले के बनास नदी में आज दर्दनाक हादसा हो गया। जयपुर से आए 11 युवक नदी में नहाते समय डूब गए। स्थानीय पुलिस और ग्रामीणों की मदद से अब तक 8 युवकों के शव पानी से बाहर निकाले जा चुके हैं, भी को एम्बुलेस से अस्पताल भेजा गया, जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि बाकी 3 की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

पिकनिक मनाने आए थे​ युवक

टोंक के पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने बताया कि तीन अन्य को बचा लिया गया और उनकी हालत स्थिर है। उन्होंने बताया कि 25 से 30 साल की उम्र के 11 लोगों का एक समूह नहाने के लिए नदी में उतरा था, तभी वे गहरे पानी में चले गए। एसपी ने बताया कि यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वे गहरे पानी में कैसे गिरे। उन्होंने बताया कि मृतक जयपुर से पिकनिक मनाने आए थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें