Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

BIG BREAKING : गुरुग्रंथ साहिब की बेअदबी मामले में राम रहीम को बड़ा झटका, चार हफ्ते में मांगा गया जवाब

October 18, 2024

BIG BREAKING : गुरुग्रंथ साहिब की बेअदबी मामले में राम रहीम को बड़ा झटका, चार हफ्ते में मांगा गया जवाब

BIG BREAKING : सुप्रीम कोर्ट ने गुरुग्रंथ साहिब की बेअदबी मामले में डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को बड़ा झटका दिया है। गुरुग्रंथ साहिब की बेअदबी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट द्वारा लगाई रोक हटा दी है। वहीं, आपको बता दें, पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट ने मार्च में गुरमीत राम रहीम के खिलाफ बरगाड़ी में श्री गुरू ग्रंथ साहिब की बेअदबी के आरोप में तीन मामलों में चल रही पंजाब सरकार द्वारा बनाई गई SIT की जांच पर रोक लगा दी थी।

इसके बाद इस आदेश को पंजाब सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है, जिस पर आज सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा लगाई रोक हटा दी। रोक हटाने के साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने राम रहीम को नोटिस जारी किया है और चार हफ्ते में जवाब मांगा है। इस आदेश को पंजाब सरकार ने SC में चुनौती दी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें