Site icon Dainik Savera Times

Big Breaking : रवनीत बिट्टू को भी आया फोन! मोदी सरकार में बनेंगे कैबिनेट मंत्री : सूत्र





पंजाब। भाजपा नेता नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। मोदी 3.0 कैबिनेट में मंत्री कौन होगा इसे लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं। इस भव्य समारोह में पड़ोसी देशों के नेताओं और गणमान्य व्यक्तियों सहित 9,000 से अधिक लोग शामिल होंगे।

कैबिनेट में मंत्री पद के लिए राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी के नाम पर मुहर लग गई है। उनके अपने-अपने विभाग बरकरार रहने की संभावना है।

सूत्रों के मुताबिक, लुधियाना से लोकसभा चुनाव हारने वाले रवनीत सिंह बिट्टू को भी मोदी कार्यालय से फोन आया है। यानी उन्हें भी मोदी 3.0 में जगह मिल सकती है। वहीं, रवनीत बिट्टू पीएम हाउस पहुंच गये हैं। जो पीएम मोदी कैबिनेट में नए मंत्री के रूप में शामिल होंगे। साथ ही पंजाब से हरदीप सिंह पुरी को भी कैबिनेट में जगह मिल सकती है।

Exit mobile version