Akali Dal New Chief: शिरोमणि अकाली दल को आज पार्टी का नया प्रधान मिल गया है। पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर बादल को पार्टी का नया प्रधान चुन लिया गया है।
Sukhbir Singh Badal to be the President of Shiromani Akali Dal (SAD)
Shiromani Akali Dal posts on ‘X’: “Congratulations to Punjab’s development man, Sukhbir Singh Badal, on becoming the president of Shiromani Akali Dal. May Sukhbir Singh Badal firmly guard the rights of the… pic.twitter.com/xQ4Q8v2m0K
— ANI (@ANI) April 12, 2025
अमृतसर में श्री दरबार साहिब के परिसर में तेजा सिंह समुंदरी हाॅल में डेलीगेट्स ने नए अध्यक्ष का चुनाव किया। नए अध्यक्ष के नाम की घोषणा के साथ पदाधिकारी के अलावा नई वर्किंग कमेटी गठित की गई।
2008 में पहली बार पार्टी अध्यक्ष बने थे
सुखबीर सिंह बादल, शिअद के संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के बेटे हैं। वह 2008 में पहली बार पार्टी अध्यक्ष बने थे और तब से पार्टी का नेतृत्व कर रहे हैं। हालांकि हाल के वर्षों में पार्टी को कई चुनावों में झटके लगे हैं- खासकर 2022 के पंजाब विधानसभा चुनावों में, जहां शिअद को करारी हार का सामना करना पड़ा।
मेष: दिन शुभ रहेगा...