Site icon Dainik Savera Times

बड़ी खबरः Action में पंजाब CM Mann, घुंगराली बायो गैस प्लांट का मसला सुलझा

पंजाब डेस्क। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद एक्शन मोड में आ गए हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने घुँगराली वासियों से की सीधी बातचीत की। सीएम मान के प्रयासों से घुँगराली बायो गैस प्लांट का मसला सुलझा लिया गया है। मान ने पिंड वासियों से फ़ोन पर बात की और उन्हें भरोसा दिलाया कि ये प्लांट पूरी तरह प्रदूषण मुक्त होगा। ⁠अगर किसी भी प्लांट ने पंजाब में प्रदूषण के नियमों की उल्लंघना की तो उनपर सख़्त कार्यवाही होगी। ⁠प्लांट मालिकों ने लिखती में ये एग्रीमेंट किया है कि वो प्रदूषण मानको पर खरे उतरेंगे।

⁠मान ने पिंड वासियों का शुक्रिया अदा किया कि उन्हूने प्लांट के दोबारा संचालन के लिए महत्त्वपूर्ण क़दम में सरकार का साथ दिया। ⁠मुख्यमंत्री ने पिंड वासियों की सराहना करते हुए कहा कि उन्हूंने पूरे पंजाब में एक मिसाल पेश की है। ⁠मुख्यमंत्री ने पिंड वसियों से ये भी वादा किया कि बहुत जल्द वो खेल उत्सव में उनके बीच पहुँचेंगे।

Exit mobile version