Site icon Dainik Savera Times

BREAKING : बेंगलुरु हादसे से जुड़ी बड़ी खबर, सभी मृतकों के परिजनों को मिलेंगे 10-10 लाख रूपये

BREAKING : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टीम के आईपीएल जीत के जश्न के दौरान चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुई दुखद भगदड़ के बाद एकजुटता व्यक्त की और 11 मृतकों के परिवारों को वित्तीय सहायता की पेशकश की। मारे गए मृतकों के परिवार वाले लोगों को 10-10 लाख रुपये देने की घोषणा की गई है। घटना के एक दिन बाद जारी एक नए बयान में आरसीबी ने कहा कि खिलाड़ी, कर्मचारी और प्रबंधन बहुत दुखी हैं. वित्तीय सहायता के साथ-साथ, उन्होंने भगदड़ में घायल हुए 33 अन्य लोगों की सहायता के लिए ‘आरसीबी केयर्स’ फंड बनाया है।

भगदड़ में 11 आम लोगों मौत
वहीं, आपको बतादें, कि बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ में 11 आम लोगों मौत हो गई थी। बदइंतजामी और खराब व्यवस्था के चलते RCB के IPL 2025 की जीत जश्न मातम में बदल गया। अब इस मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ कि सिटी पुलिस इतने बड़े आयोजन के लिए तैयार नहीं थी।

RCB- इवेंट कंपनी और कर्नाटक क्रिकेट बोर्ड पर FIR दर्ज
वहीं, बेंगलुरु में एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ मचने के मामले पर अब बेंगलुरु पुलिस ने इस मामले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) टीम, इवेंट मैनेजमेंट कंपनी डीएनए एंटरटेनमेंट नेटवर्क्स और कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (KSCA) के प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एफआईआर में धारा 105, 125 (1)(2), 132, 121/1, 190 आर/डब्ल्यू 3 (5) लगाई गई है। एफआईआर में लापरवाही का आरोप लगाया गया है।

विपक्ष “लाशों पर राजनीति” कर रहा: डिप्टी सीएम 
बेंगलुरु में हुए भगदड़ हादसे को लेकर सियासत तेज हो गई है। कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने पहली बार इस मुद्दे पर मीडिया से बात करते हुए भारतीय जनता पार्टी (BJP) और जनता दल सेक्युलर (JDS) पर बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विपक्ष “लाशों पर राजनीति” कर रहा है, जबकि सरकार इस घटना से आहत है और लोगों के दुख में साथ खड़ी है।

Exit mobile version