Site icon Dainik Savera Times

हरियाणा : रेवाड़ी की एक फैक्टरी के बॉयलर में विस्फोट, 40 लोग घायल

रेवाड़ी। हरियाणा में रेवाड़ी जिले के धारूहेड़ा स्थित औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार को एक स्पेयर पार्ट्स विनिर्माण कंपनी के बॉयलर में विस्फोट होने से लगभग 40 श्रमिक झुलस गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि कई घायलों को रेवाड़ी के सिविल अस्पताल ले जाया गया और कुछ को दिल्ली और गुरुग्राम के अस्पतालों में रेफर किया गया। पुलिस ने बताया कि घटना शाम करीब 5:50 बजे हुई जब फैक्टरी में एक बॉयलर में विस्फोट हो गया। आग बुझाने के लिए कई दमकल गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया है।

Exit mobile version