Dainik Savera Times

Politics Breaking : जालंधर वेस्ट से भाजपा ने Sheetal Angural को बनाया कैंडिडेट

Jalandhar West By Election : भारतीय जनता पार्टी ने जालंधर वेस्ट उप चुनाव के लिए शीतल अंगुराल को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। आम आदमी पार्टी द्वारा आधिकारिक तौर पर अपने उम्मीदवार की घोषणा करने के बाद, भारतीय जनता पार्टी ने आगामी चुनावों के लिए शीतल अंगुराल को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। लोकसभा चुनावों से पहले पूर्व सांसद सुशील रिंकू के साथ भाजपा में शामिल हुए शीतल अंगुराल आप के मोहिंदर भगत के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे।


वहीं, जालंधर वेस्ट उपचुनाव की अधिसूचना 14 जून को जारी की गई थी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 जून है।

Exit mobile version