Last Updated: October 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

BREAKING : पंचायत चुनाव की घोषणा होने के बाद पूर्व सरपंच की गाड़ी पर हमला

September 25, 2024

BREAKING : पंचायत चुनाव की घोषणा होने के बाद पूर्व सरपंच की गाड़ी पर हमला

अमृतसर। पंजाब में पंचायत चुनाव की तारीखों का एलान होने के बाद अमृतसर से एक पूर्व सरपंच की गाड़ी पर हमला करने का मामला सामने आया है। जहां, अमृतसर के मानावाला कबीले के पूर्व सरपंच की गाड़ी पर हमला किया गया है। गनीमत यह रही कि पूर्व सरपंच सुखराज सिंह रंधावा उस समय गांव में मौजूद थे। वहीं, बताया जा रहा है कि हमलावार ने ड्राइवर को गाड़ी लॉक कर ईंट मारकर शीशा तोड़ दिया और मौके से भाग निकला। जिसके बाद पूर्व सरपंच समेत गांव के लोगों ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया। इसके बाद पूर्व सरपंच ने बताया कि इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी गई है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पूर्व सरपंच ने पुलिस प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।

वहीं, आपको बता दें, पंजाब में पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। राज्य चुनाव आयोग की ओर से बुधवार को पंचायत चुनाव की घोषणा की गई है। इसके तहत 15 अक्तूबर को पंजाब में पंचायत चुनाव होंगे। मतदान प्रक्रिया 15 अक्तूबर को सुबह 8 से शाम 4 बजे तक होगी। उसी दिन शाम को मतगणना भी होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें