Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

Breaking: पंजाब में अकेले लोकसभा चुनाव लड़ेगी भाजपा : सुनील जाखड़

March 26, 2024

Breaking: पंजाब में अकेले लोकसभा चुनाव लड़ेगी भाजपा : सुनील जाखड़

चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी (BJP) पंजाब में अकेले लोकसभा चुनाव लड़ेगी। पार्टी की प्रदेश इकाई के प्रमुख सुनील जाखड़ ने यह जानकारी दी। यह घोषणा शिरोमणि अकाली दल (शिअद) और भाजपा में संसदीय चुनाव के लिए फिर से गठबंधन करने संबंधी बातचीत की अटकलों के बीच की गई है। पंजाब में 13 लोकसभा सीटों के लिए मतदान सात चरणों के चुनाव के अंतिम चरण में, एक जून को होगा। जाखड़ ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘भाजपा पंजाब में अकेले चुनाव लड़ने जा रही है।’’

उन्होंने कहा कि भाजपा ने लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं से मिले ‘फीडबैक’ के बाद यह फैसला लिया है। जाखड़ ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा द्वारा किए काम किसी से छिपे नहीं हैं।’’ भाजपा नेता ने यह भी दावा किया कि पिछले 10 साल में किसानों की फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी गयी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें