Site icon Dainik Savera Times

ममता कुलकर्णी से जुड़ी बड़ी खबर, महामंडलेश्वर पद से इस्तीफा दिया, जानें वजह

BREAKING : एक्ट्रेस से साध्वी बनी ममता कुलकर्णी से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। ममता कुलकर्णी ने महामंडलेश्वर पद से इस्तीफा दे दिया है। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर दी है।

 

उन्होंने वीडियो में कहा, ‘मैं महामंडलेश्वर यामाई ममता नंद गिरि इस पोस्ट से इस्तीफा दे रही हूं। आज किन्नर अखाड़े या दोनों अखाड़ों में मुझे लेकर समस्याएं हो रही हैं, मैं 25 साल से एक साध्वी थी और हमेशा साध्वी रहूंगी। मुझे महामंडलेश्वर का सम्मान दिया गया था। लेकिन ये कुछ लोगों के लिए आपत्तिजनक हो गया था। चाहें वो शंकराचार्य हों, या कोई और हो। मैंने बॉलीवुड को 25 साल पहले ही छोड़ दिया था।’

ये भी पढ़ें: उज्जैन में हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास, बनीं साध्वी हर्षानंद गिरि, खुद का किया पिंडदान

Exit mobile version