Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

PUNJAB NEWS: बॉडी बिल्डर Varinder Ghuman की दिल का दौरा पड़ने से मौत

October 9, 2025

PUNJAB NEWS: बॉडी बिल्डर Varinder Ghuman की दिल का दौरा पड़ने से मौत

PUNJAB NEWS: पंजाबी फिल्म और बॉडीबिल्डिंग इंडस्ट्री के जाने-माने कलाकार Varinder Ghuman का हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया। Varinder Ghuman बाजू का माइनर ऑपरेशन करवाने के लिए फोर्टिस अस्पताल अमृतसर गए थे। वह अकेले ही जालंधर बस्ती शेख स्थित घर से निकले थे। क्योंकि यह माइनर ऑपरेशन था। इसलिए उनको आज ही वापस आना था, लेकिन अचानक उनको कार्डियो अरेस्ट आ गया और मौत हो गई।

Varinder Ghuman ने पंजाबी सिनेमा में अपनी दमदार मौजूदगी और फिटनेस के प्रति समर्पण के लिए पहचान बनाई थी। वे न केवल एक सफल अभिनेता थे, बल्कि बॉडीबिल्डिंग में भी अपने अनुशासन और मेहनत के लिए जाने जाते थे। उनके अचानक निधन से फिल्म और फिटनेस इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। फैंस और साथियों ने सोशल मीडिया पर उनके लिए श्रद्धांजलि अर्पित की और उनकी याद में दुख व्यक्त किया। Varinder Ghuman का योगदान पंजाबी सिनेमा और फिटनेस कम्युनिटी में हमेशा याद किया जाएगा। बॉडी बिल्डर (Varinder Singh Ghuman) पंजाब के जालंधर से ताल्लुक रखते थे।

आपको बतादें कि, वरिंदर सिंह घुम्मण ने 2027 में पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान भी किया था। घुम्मन को शाकाहारी बाडी बिल्डर के तौर पर जाना जाता था और दुनिया के वह इकलौते ऐसे बाडी बिल्डर थे, जो शाकाहारी रहकर बाडी बिल्डिंग की दुनिया में बड़ा नाम बनाया था। वहीं, वरिंदर घुम्मन कई पंजाबी और हिंदी फिल्मों मे एक्टिंग कर चुके हैं। उन्होंने बॉलीवुड के भाई जान सलमान खान समेत कई बड़े फिल्मी सितारों के साथ भी काम किया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें