Site icon Dainik Savera Times

Jalandhar के पासपोर्ट दफ्तर में पहुंची CBI की टीमः सूत्र

जालंधरः (पंकज)। शहर जालंधर में शुक्रवार को सुबह से पासपोर्ट रीजनल ऑफिस में केंद्रीय जांच ब्यूरो (Central Bureau of Investigation) ने सर्च की है। मिली जानकारी के अनुसार उक्त टीमें चंडीगढ़ से सुबह दस बजे जालंधर पहुंची। वहीं, बताया जा रहा है कि सीबीआई के 3 अधिकारी पासपोर्ट दफ्तर में सर्च कर रहे हैं। हालांकि इसे लेकर फिलहाल कोई अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

मामला पासपोर्ट की इंक्वारी से जोड़ कर बताया जा रहा है। सूत्रों से पता चला है कि पिछले कुछ दिनों में जालंधर में एक समय पर जरूरत से ज्यादा पासपोर्ट बनाए गए हैं। इसे लेकर एक सूचना सीबीआई ऑफिस चंडीगढ़ भेजी थी। इसी मामले बारे जांच के लिए उक्त सर्च की जा रही है। सीबीआई से जुड़े सूत्रों का कहना है कि जालंधर से भारी मात्रा में दस्तावेज अभी तक कब्जे में लिए गए हैं। जिसके आधार पर अगली जांच की जाएगी। फिलहाल टीमें सर्च कर रही हैं।

Exit mobile version