Last Updated: October 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमानतुल्लाह खान को ED ने किया गिरफ्तार, सुबह-सुबह घर छापेमारी करने पहुंची थी जांच एजेंसी

September 2, 2024

अमानतुल्लाह खान को ED ने किया गिरफ्तार, सुबह-सुबह घर छापेमारी करने पहुंची थी जांच एजेंसी

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक अमानतुल्लाह खान को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां, कई घंटे की छापेमारी के बाद ईडी की टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। ईडी की टीम से सुबह खान के घर पर काफी बहस भी हुई थी। ED आज सुबह उनके आवास पर छापेमारी करने पहुंची थी। इसकी जानकारी खुद विधायक अमानतुल्लाह खान सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर दी थी। 

ओखला से विधायक अमानतुल्लाह खान को ईडी ने चार घंटे की लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। जांच एजेंसी सुबह मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आप विधायक के आवास पर पूछताछ करने पहुंची थी। इसका वीडियो भी सामने आया था। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे आप विधायक ईडी टीम को अंदर से आने से मना कर रहे हैं। वीडियो में आप विधायक यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि आपको मेरे घर से कुछ नहीं मिलेगा। आप लोग बेवजह मुझे परेशान कर रहे हैं।

 वहीं अमानतुल्लाह खान के की गिरफ्तारी पर AAP ने कहा,  भाजपा जितना हमें दबाने की कोशिश करेगी, हम उतना ही अपनी आवाज उठाते रहेंगे। इससे पहले ईडी से जुड़े सूत्रों ने पुष्टि की थी कि दिल्ली वक्फ घोटाले में अमानतुल्ला खान के घर पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। ईडी के छह से सात अधिकारी इस सर्च ऑपरेशन में शामिल थे। दिल्ली पुलिस की भारी-भरकम टीम उनके घर के बाहर मौजूद थी. अर्धसैनिक बल के जवान भी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें