Site icon Dainik Savera Times

Delhi Blast : दिल्ली के प्रशांत विहार में विस्फोट, युवक घायल, मचा हड़कंप

New Delhi: Security personnel conduct investigation at the site after a blast was reported near a PVR at Prashant Vihar area, in New Delhi, Thursday, Nov. 28, 2024. (PTI Photo)(PTI11_28_2024_000115B)

नई दिल्ली। दिल्ली में रोहिणी के प्रशांत विहार इलाके में गुरुवार को एक विस्फोट हुआ, जिसमें एक युवक घायल हो गया। विस्फोट की सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गये। अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि धमाका कैसे और किसकी वजह से हुआ है।

दिल्ली अग्निशमन सेवा ने कहा, ‘‘आज पूर्वाह्न 11.48 बजे प्रशांत विहार इलाके से धमाके की सूचना मिली। सूचना मिलने के बाद दमकल गाड़यिां मौके पर पहुंच गई हैं। इलाके की पूरी घेराबंदी कर ली गयी है।’’ इस विस्फोट में एक युवक घायल हो गया, जिसे अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत स्थिर बतायी जा रही है।

पुलिस ने एक बयान में कहा कि पीसीआर यूनिट को प्रशांत विहार इलाके में बम के धमाके की सूचना मिलने के बाद बम निरोधक दस्ते, खोजी श्वान, स्थानीय पुलिस बल और दिल्ली दमकल सेवा मौके पर पहुंच गयी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और सीसीटीवी फुटेज भी देख रही हैं।

Exit mobile version