
महाकुंभनगर। प्रयागराज में महाकुंभनगर के सेक्टर आठ में सोमवार को आग लगने से कई टेंट जल कर राख हो गए। किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रमोद शर्मा ने बताया कि सेक्टर आठ में बजरंगदास मार्ग के एक खाली शिविर में आग लगने की सूचना मिलते ही अग्निशमन दल की कई गाडियां तुरंत मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। घटनास्थल को चारों तरफ से घेराबंदी कर लोगों को आसपास से आने जाने के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया था। उन्होंने बताया कि शिविर खाली कर श्रद्धालु जा चुके थे। आग लगने का तत्काल कारण नहीं पता चल सका।
गौरतलब है कि मेला क्षेत्र में 13 जनवरी से लेकर अब तक पांचवीं बार आग लग चुकी है। हादसे में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई। सबसे पहले 19 जनवरी को सेक्टर 19 में गीता प्रेस के केंप में आग लगी थी जिसमें कई टेंटजलकर नष्ट हो गये थे। उसके बाद 30 जनवरी को सेक्टर 22 में आग लगने से 15 टेंट जले थे। सात फरवरी को सेक्टर 18 में शंकराचार्य मार्ग स्थित शिविर में आग लगी जिसमें 15 से अधिक टेंट जलकर नष्ट हो गए और 17 फरवरी को सेक्टर आठ में बजरंगदास मार्ग के खाली शिविर में आग लगी जिसे समय रहते बुझा लिया गया।
ये भी पढ़ें: भारत आएंगे व्लादिमीर पुतिन, ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा
मेष: दिन शुभ रहेगा...