Dainik Savera Times

Breaking: हरियाणा में INLD के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक नफे सिंह राठी की बदमाशों ने करी हत्या, गाड़ी पर की ताबड़तोड़ फायरिंग

हरियाणा के बहादुरगढ़ में इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक नफे सिंह राठी समेत चार को गोलियां मारी गई हैं। उनकी कार पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं गई हैं। अस्पताल पहुँच कर उनकी मौत हो गई। गाड़ी की खिड़कियों में भी कई गोलियों के निशान हैं। अंधाधुंध फायरिंग के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक, हमला पूरी प्लानिंग के तहत किया हुआ प्रतीत हो रहा है। तीन सुरक्षा कर्मियों को भी कई गोलियां लगी हैं। बराही फाटक के पास की घटना है। हमलावर आई-10 गाड़ी में सवार होकर आए थे।

Exit mobile version