Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

कैलाश गहलोत भाजपा में शामिल, कहा- ED और CBI के दबाव वाली बात गलत, कल AAP से इस्तीफा दिया था

November 18, 2024

कैलाश गहलोत भाजपा में शामिल, कहा- ED और CBI के दबाव वाली बात गलत, कल AAP से इस्तीफा दिया था

Kailash Gahlot Join Bjp : आम आदमी पार्टी और दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री पद से इस्तीफा देने के 24 घंटे बाद कैलाश गहलोत भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने ने सोमवार को भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय में बीजेपी ज्वाइन की है। इस दौरान केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा सहित कई नेता मौजूद रहे। कैलाश गहलोत ने रविवार को आम आदमी पार्टी को झटका देते हुए प्राथमिक सदस्यता भी छोड़ दी थी। कैलाश गहलोत के भाजपा में जाने के सवाल पर आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, वो फ्री हैं जहां मर्जी है वहां जाएं।

रविवार को छोड़ा था AAP का साथ
दिल्ली में आम आदमी पार्टी को बहुत बड़ा झटका लगा है। दिल्ली सरकार के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने पार्टी और मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने आप से रिजाइन करते हुए राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखा है।

कैलाश गहलोत ने पत्र में लिखा है, “शीशमहल जैसे कई शर्मनाक और अजीबोगरीब विवाद हैं, जो अब सभी को संदेह में डाल रहे हैं कि क्या हम अभी भी आम आदमी होने में विश्वास करते हैं? अब यह स्पष्ट है कि अगर दिल्ली सरकार अपना अधिकांश समय केंद्र से लड़ने में बिताती है तो दिल्ली के लिए वास्तविक प्रगति नहीं हो सकती। मेरे पास AAP से अलग होने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है और इसलिए मैं आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं।”

AAP ने कही थी ये बात
AAP ने कहा था, ‘कैलाश के खिलाफ ED और इनकम टैक्स के कई मामले चल रहे थे। कैलाश गहलोत पर ED और इनकम टैक्स की कई रेड हो चुकी थीं। उनके पास बीजेपी में जाने के सिवाय कोई विकल्प नहीं था। ये बीजेपी का गंदा षड़यंत्र है। बीजेपी, दिल्ली चुनाव ED और सीबीआई के बल पर जीतना चाहती है।’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें