Last Updated: October 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

Jalandhar News : बड़ा हादसा: Ice Factory में गैस लीक, कई लोगों के बहोश होने की सूचना, इलाके को पुलिस ने किया सील

September 21, 2024

Jalandhar News : बड़ा हादसा: Ice Factory में गैस लीक, कई लोगों के बहोश होने की सूचना, इलाके को पुलिस ने किया सील

जालंधर। शहर में अभी-अभी बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार, दमोरिया पुल के पास बर्फ की फैक्ट्री में गैस लीक हो गई। इस दौरान कई लोगों के बहोश होने की सूचना है। बता दें गैस लीक होने से पूरा इलाका सील कर दिया गया है। हालांकि घटना में किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ है। पुलिस ने पूरा रास्ता बंद कर दिया है और सारा ट्रैफिक दोमोरिया पुल के ऊपर से भेजा जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही थाना-3 की पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। फिलहाल पुलिस ने इलाके को सील कर दिया है। गैस का प्रभाव खत्म होने के बाद ही किसी भी व्यक्ति को उक्त मार्ग पर जाने की अनुमति दी जायेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें