Delhi Fire: नई दिल्ली। दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां, कनॉट प्लेस में एक रेस्टोरेंट की रसोई में आग लग गई। आग बुझाने के लिए कई दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। आग एलपीजी सिलेंडर में लीकेज की वजह से लगी थी। 6 लोग झुलस गए। उन्हें डीएफएस यूनिट में ले जाया गया।
#WATCH दिल्ली के कनॉट प्लेस में आज एक रेस्टोरेंट की रसोई में आग लग गई। आग बुझाने के लिए 6 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग एलपीजी सिलेंडर में लीकेज की वजह से लगी थी। 6 लोग घायल हुए हैं। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
(वीडियो: दिल्ली फायर सर्विसेज) pic.twitter.com/oINGJYFl9e
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 13, 2025
जानकारी के मुताबिक, कनॉट प्लेस स्थित बिकगने बिरयानी रेस्टोरेंट में गुरुवार सुबह आग लग गई। आग के चपेट में आने से वहां काम कर रहे 6 कर्मचारी झुलस गए। आग रेस्टोरेंट के रसोई में लगी थी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल कर्मियों ने घायल सभी कर्मचारियों को बाहर निकाल कर पास के अस्पताल में भर्ती कराया। दमकल कर्मियों ने 6 गाड़ियों की मदद से करीब आधे में आग पर काबू पा लिया।