Last Updated: October 11, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमृतसर : रिटायर्ड इंस्पेक्टर ने अपनी पिस्टल से खुद को मारी गोली

November 14, 2024

अमृतसर : रिटायर्ड इंस्पेक्टर ने अपनी पिस्टल से खुद को मारी गोली

अमृतसर :  जिले में रिटायर्ड इंस्पेक्टर सुखविंदर रंधावा ने खुद को अपनी सर्विस पिस्टल से गोली मार कर आत्महत्या कर ली। जिसके बाद सूचना पाकर मौके पर पुलिस टीम पहुंच गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी। मिली जानकारी के मुताबिक वह कुछ समय से डिप्रेशन में चल रहे थे। इसके अलावा उनके खिलाफ कई मामलों में जांच चल रही है। ये घटना आज सुबह की बताई जा रही है।

जांच में जुटी पुलिस टीम
मृतक SHO की पहचान सुखविंदर रंधावा के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। सुखविंदर रंधावा लंबे समय से अमृतसर में हैं। उन्होंने स्पेशल टास्क फोर्स में लंबे समय तक काम किया।

माथे पर गोली मारी
सुखविंदर सिंह रंधावा के दो बेटे हैं। जिसमें से एक बेटा अमनदीप सिंह सीआईए स्टाफ में तैनात है। रंधावा के खिलाफ कई मामलों में विभागीय जांच चल रही थी। जिसके कारण वो दिमागी परेशान था। उन्होंने अपने माथे पर गोली मारी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें