Last Updated: October 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

Blast in Chandigarh: सेक्टर 26 के क्लब के पास हुए दो धमाके, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

November 26, 2024

Blast in Chandigarh: सेक्टर 26 के क्लब के पास हुए दो धमाके, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

Blast in Chandigarh: चंडीगढ़ के सेक्टर-26 स्थित क्लब के पास मंगलवार सुबह दो जोरदार धमाके हुए जिससे पूरे में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस सहित अन्य जांच टीमें घटनास्थल पर पहुंच गई और जांच शुरू की। शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, अज्ञात बाइकसवारों ने देसी बम फेंककर इन धमाकों को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार, सेक्टर-26 स्थित डेयोरा क्लब के बाहर बाइक पर आए दो युवक विस्फोट करके मौके से फरार हो गए हैं। धमाके से क्लब के सभी शीशे चटक गए।

हालांकि, इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। पुलिस और फॉरेंसिक टीमों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और संदिग्धों की तलाश जारी है। पुलिस घटना के पीछे के उद्देश्यों की जांच कर रही है। यह स्पष्ट नहीं है कि यह किसी संगठित अपराध का हिस्सा है या फिर व्यक्तिगत रंजिश का परिणाम। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें