Site icon Dainik Savera Times

चार राज्यों की 5 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, इस तारिख को आएंगे नतीजे, देखें लिस्ट

नई दिल्ली। देश के चार राज्यों की पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा हो गई है। चार राज्यों की पांचों विधानसभा सीटों पर 19 जून को होंगे उपचुनाव, 23 जून को नतीजे आएंगे। चुनाव आयोग ने नॉटिफिकेशन जारी कर इसकी जानकारी दी है। भारत निर्वाचन आयोग ने गुजरात, केरल, पंजाब और पश्चिम बंगाल की 5 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव की तारीख का भी ऐलान कर दिया है। इन सभी पांच सीटों पर 19 जून को मतदान होगा। वहीं मतों की गणना 23 जून को की जाएगी।

 

 

Exit mobile version