Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

CBSE 12th Results Out:  CBSE ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट,लड़कियों ने बाजी मारी, 87.98% स्टूडेंट पास

May 13, 2024

CBSE 12th Results Out:  CBSE ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट,लड़कियों ने बाजी मारी, 87.98% स्टूडेंट पास

CBSE 12th Results Out: नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के सोमवार को घोषित 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के परिणाम में 87.98 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं और लड़कों के मुकाबले अधिक संख्या में लड़कियों ने बाजी मारी है। पिछले वर्ष 87.33 प्रतिशत विद्यार्थी इस परीक्षा में उत्तीर्ण हुए थे। अधिकारियों ने कहा कि इस बार 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 91.52 प्रतिशत छात्रएं उत्तीर्ण हुई हैं और यह संख्या उत्तीर्ण हुए लड़कों की तुलना में 6.4 प्रतिशत अधिक है।

16.21 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने परिक्षा में भाग लिया था
‘‘सीबीएसई के कक्षा 12वीं के नतीजों में कुल 24,068 विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत से ज्यादा अंक प्राप्त किए हैं, वहीं 1,16,145 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं।’’ अधिकारियों ने बताया कि 1.22 लाख से अधिक छात्रों को ‘कंपार्टमेंट’ श्रेणी में रखा गया है। यह संख्या पिछले साल की तुलना में थोड़ी कम है। इस साल 7,126 केंद्रों पर हुई सीबीएसई की 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में 16.21 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया था।

यहां पर देखें Result

CBSE ने 12वीं कक्षाका रिजल्ट आउट करने के बाद अपनी अधिकारिक वेबसाइट पर भी डाल दिया है। 12वीं के छात्र तुरंत आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in  पर results.digilocker.gov.in और umang.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें