Site icon Dainik Savera Times

National Herald Case : ED की बड़ी कार्रवाई, नेशनल हेराल्ड केस में राहुल और सोनिया गांधी के खिलाफ चार्जशीट दर्ज

National Herald Case : ED ने कथित नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, सोनिया गांधी और कांग्रेस ओवरसीज चीफ सैम पित्रोदा के खिलाफ दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में अभियोजन शिकायत दर्ज की है। आरोपपत्र में सुमन दुबे और अन्य के भी नाम हैं। अदालत ने 25 अप्रैल को सुनवाई की तारीख तय की है। जांच एजेंसी की ओर से दायर आरोपपत्र में दोनों नेताओं को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी बनाया गया है। इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी और राहुल गांधी से जुड़ी संपत्तियों पर कब्जा करने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी।

ये है पूरा नेशनल हेराल्ड मामला
नेशनल हेराल्ड समाचार पत्र की स्थापना 1938 में जवाहरलाल नेहरू ने की थी। यह स्वतंत्रता संग्राम का प्रतीक था। इसे असोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड यानी एजेएल द्वारा प्रकाशित किया जाता था। 2008 में वित्तीय संकट के बाद समाचार पत्र बंद हो गया और यहीं से इस विवाद की शुरुआत हुई। 2010 में यंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड वाईआईएल नामक कंपनी बनी। इसमें सोनिया और राहुल गांधी की 38-38% हिस्सेदारी है। बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने 2012 में आरोप लगाया कि वाईआईएल ने एजेएल की 2000 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियों को मात्र 50 लाख रुपये में हासिल कर लिया और यह धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामला है।

Exit mobile version