Site icon Dainik Savera Times

पूर्व मंत्री लालजीत भुल्लर की गिरफ्तारी को लेकर CM मान का आया बयान

पंजाब डेस्कः पंजाब वेयरहाउस कॉरपोरेशन के जिला मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा की आत्महत्या के मामले में पूर्व मंत्री लालजीत भुल्लर को गिरफ्तार कर लिया गया है। भुल्लर ने मंडी गोबिंदगढ़ में आत्मसमर्पण किया है। इसके बाद मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके कड़ा संदेश दिया है।

 

किसी को भी बचाना हमारी पार्टी का एजेंडा नहींः सीएम मान
पूर्व मंत्री लालजीत भुल्लर की गिरफ्तारी को लेकर CM मान ने अपने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि मेरे लिए पूरा पंजाब एक परिवार है। अगर पंजाब में कोई भी कानून तोड़ता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी—चाहे वह किसी भी पद पर हो, या कोई रिश्तेदार या रसूखदार व्यक्ति हो। किसी को भी बचाना हमारी पार्टी का एजेंडा नहीं है। नकद लेन-देन और रिश्वतखोरी पूरी तरह से प्रतिबंधित है।

भुल्लर ने कहा -मुझे देश के कानून पर पूरा भरोसा है
भुल्लर ने फेसबुक पेज पर कहा कि अफवाहें फैल रही हैं कि मैं भाग गया हूं… यह सच नहीं है। मैं सच्चाई से कभी नहीं भागूंगा। मुझे देश के कानून पर पूरा भरोसा है, और न्याय व्यवस्था में भी मेरी अटूट आस्था है। मैं कहीं भागा नहीं हूं, मैं अपने पंजाब में ही हूं। सच्चाई और न्याय में विश्वास रखते हुए, मैं स्वयं मंडी गोबिंदगढ़ में आत्मसमर्पण कर रहा हूं।

ये था मामला
अमृतसर में पंजाब स्टेट वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के जिला प्रबंधक गगनदीप सिंह रंधावा ने शनिवार तड़के जहर खाकर अपनी जान दे दी। एक वीडियो सामने आया है जिसमें उन्होंने भुल्लर द्वारा परेशान किए जाने का दावा किया है। इस विवाद के बीच, मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देश पर भुल्लर ने उसी दिन बाद में मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

Exit mobile version