हरिद्वार: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का हरिद्वार के चंडी घाट पर पूरे रीति-रिवाजों के साथ अंतिम संस्कार किया गया। मां को अंतिम विदाई देते समय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ काफी भावुक नजर आए। उन्होंने मां की अंतिम यात्रा में उनके पार्थिव शरीर को कंधा दिया। इस दौरान उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। परिवार के सदस्यों और वहां मौजूद लोगों के लिए यह बेहद भावुक पल था।
#WATCH | Haridwar, Uttarakhand: Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath performs the last rites of his mother, Savitri Devi, in Chandighat.
Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami, Yog Guru Baba Ramdev, Swami Chidananda Saraswati Maharaj of Parmarth Niketan and others are present here.
— ANI (@ANI) November 21, 2026
छोटे भाई ने दी मां को मुखाग्नि
माता सावित्री देवी के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए चंडी घाट स्थित श्मशान घाट लाया गया। यहां अंतिम संस्कार की सभी तैयारियां पूरी की गई थीं। परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के छोटे भाई ने मां को मुखाग्नि दी। इस दौरान कई नेता, जनप्रतिनिधि और साधु-संत भी अंतिम विदाई देने के लिए घाट पर मौजूद रहे।
#WATCH हरिद्वार, उत्तराखंड: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चंडीघाट में अपनी मां सावित्री देवी का अंतिम संस्कार किया।
यहां उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, योग गुरु बाबा रामदेव, परमार्थ निकेतन के स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज और अन्य नेता मौजूद रहें। https://t.co/FWRtkMoEXT
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 21, 2026
रातभर मां के पार्थिव शरीर के पास बैठे रहे CM योगी
मां के अंतिम दर्शन करते समय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद को भावुक होने से रोक नहीं पाए। उन्होंने मां के पार्थिव शरीर पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद वह कुछ देर तक मां के पास खड़े रहे और उन्हें एकटक देखते रहे।
माँ…
ॐ शांति 🙏 https://t.co/boldZQLUPX
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) November 20, 2026
बताया गया कि मुख्यमंत्री योगी रातभर मां के पार्थिव शरीर के पास बैठे रहे। इस दौरान उन्होंने अन्न और जल भी ग्रहण नहीं किया। उन्होंने परिवार के सदस्यों और मां की देखभाल करने वाले लोगों से उनके अंतिम समय के बारे में भी जानकारी ली।
पैतृक परंपरा के अनुसार हरिद्वार में हुआ अंतिम संस्कार
माता सावित्री देवी का अंतिम संस्कार हरिद्वार के चंडी घाट पर करने का फैसला परिवार की परंपरा के अनुसार लिया गया। दरअसल, उत्तर प्रदेश के पौड़ी गढ़वाल जिले में स्थित पंचूर गांव योगी आदित्यनाथ का पैतृक गांव है। गांव के लोगों की परंपरा रही है कि परिवार में किसी सदस्य की मृत्यु होने पर उसका अंतिम संस्कार हरिद्वार के पैतृक घाट पर किया जाता है।
माँ…
ॐ शांति 🙏 https://t.co/boldZQLUPX
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) November 20, 2026
इसी परंपरा को निभाते हुए माता सावित्री देवी के पार्थिव शरीर को पंचूर गांव से हरिद्वार लाया गया। उनकी अंतिम यात्रा लक्ष्मण झूला-कांडी मोटर मार्ग से होते हुए बैराज के रास्ते चंडी घाट पहुंची।
कोरोना काल में पिता का हरिद्वार में नहीं हो पाया था अंतिम संस्कार
इससे पहले 21 अप्रैल 2020 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट का निधन हुआ था। कोरोना महामारी के कारण उस समय उन्हें हरिद्वार नहीं ले जाया जा सका था। ऐसे में उनके पिता का अंतिम संस्कार फूलचट्टी घाट पर ही किया गया था।
हालांकि, इस बार परिवार ने अपनी पुरानी परंपरा के अनुसार माता सावित्री देवी का अंतिम संस्कार हरिद्वार के चंडी घाट पर करने का फैसला किया। परिजनों और ग्रामीणों की इच्छा थी कि उन्हें परिवार के पैतृक घाट पर ही अंतिम विदाई दी जाए।
आज हम सब बहुत ही दुखी हैंः बृजेश पाठक
#WATCH हरिद्वार (उत्तराखंड): उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा, “आज हम सब बहुत ही दुखी हैं…मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उन्हें अपने चरणों में स्थान दें और इस असहनीय पीड़ा को सहने की ताकत पूरे परिवार को दें। मुख्यमंत्री जी के साथ पूरा उत्तर प्रदेश पूरा उत्तराखंड आज दुखी है और हम सब एक साथ हैं। पूज्य माता जी को ईश्वर शांति प्रदान करें, अपने चरणों में स्थान दें और इस दुखी परिवार को असहनीय पीड़ा को सहने की ताकत दें।”
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 21, 2026
अंतिम विदाई में उमड़ी लोगों की भीड़
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता को अंतिम विदाई देने के लिए घाट पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। नेताओं, जनप्रतिनिधियों और साधु-संतों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की। पूरे अंतिम संस्कार के दौरान माहौल गमगीन रहा। मां को अंतिम विदाई देते समय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भावुक तस्वीरें वहां मौजूद लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहीं।