Comedian Bharti Singh News : कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया के घर एक बार फिर खुशियों ने दस्तक दी है। आज 19 दिसंबर को भारती ने अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया है। बच्चे के आने से पूरा परिवार बेहद खुश है। अब उनके बड़े बेटे गोला भी बड़े भाई बन गए हैं। वहीं, हर किसी के मन में यही सवाल था कि इस बार भारती को बेटा हुआ है या बेटी। बता दें कि भारती सिंह ने एक बेटे को जन्म दिया है। मां और बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं और ठीक महसूस कर रहे हैं।
शूटिंग के दौरान शुरू हुआ लेबर पेन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारती उस समय पॉपुलर शो ‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 3’ के सेट पर शूटिंग कर रही थीं। तभी अचानक उन्हें लेबर पेन शुरू हुआ। इसके बाद तुरंत उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने एक स्वस्थ बेटे को जन्म दिया।
गोला बने बड़े भाई
यह भारती और हर्ष का दूसरा बच्चा है। इससे पहले कपल को एक बेटा हुआ था, जिसे प्यार से गोला कहा जाता है। गोला का असली नाम लक्ष्य है और वह अब तीन साल का हो चुका है। अब घर में एक और नन्हा मेहमान आने से खुशी दोगुनी हो गई है।
बेटी की उम्मीद थी, लेकिन फिर आया बेटा
इस बार भारती और हर्ष एक बेटी की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन किस्मत ने उन्हें फिर से बेटे की खुशी दी है। इसके बावजूद परिवार में जश्न का माहौल है और सभी नए बच्चे के स्वागत में जुटे हुए हैं।
दूसरी प्रेग्नेंसी में भी करती रहीं काम
पहली प्रेग्नेंसी की तरह ही भारती ने दूसरी बार भी गर्भावस्था के दौरान काम करना नहीं छोड़ा। वह लगातार शूटिंग करती रहीं और पूरी तरह एक्टिव नजर आईं। हाल ही में उन्होंने अपनी गोद भराई की रस्म भी सेलिब्रेट की थी, जिसमें परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे।
मैटरनिटी फोटोशूट भी हुआ वायरल
प्रेग्नेंसी के दौरान भारती ने एक खूबसूरत मैटरनिटी फोटोशूट भी कराया था। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं और फैंस ने उन्हें काफी पसंद किया था।
बेटे गोला ने रख दिया था नाम
कुछ समय पहले भारती ने अपने एक व्लॉग में बताया था कि वजन कम करने से उनकी सेहत में काफी सुधार आया और उन्हें नेचुरली कंसीव करने का भरोसा मिला। उसी व्लॉग में उन्होंने एक प्यारा किस्सा भी शेयर किया था। भारती ने बताया कि उनके बेटे गोला ने अपने आने वाले भाई के लिए पहले ही एक नाम सोच लिया था। गोला अपने छोटे भाई को प्यार से “काजू” कहकर बुलाता था।
परिवार में खुशी का माहौल
दूसरे बेटे के जन्म से भारती और हर्ष का परिवार और भी पूरा हो गया है। फैंस और सेलेब्स सोशल मीडिया पर उन्हें ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं। सभी नए नन्हे मेहमान के लिए खुशियां मना रहे हैं।
भारती सिंह व हर्ष लिंबाचिया पहली बार 2009 में कॉमेडी सर्कस के सेट पर मिले थे..
कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति, राइटर-होस्ट हर्ष लिंबाचिया, टेलीविज़न के सबसे प्यारे कपल्स में से एक हैं, जो अपने मज़ेदार ह्यूमर और आकर्षक स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। भारती अपनी कॉमिक टाइमिंग और अनोखी पर्सनैलिटी के लिए मशहूर हैं, जिसकी वजह से वह इंडियन कॉमेडी शो का एक ज़रूरी हिस्सा बन गई हैं। वहीं, हर्ष ने अपने करियर की शुरुआत पर्दे के पीछे एक राइटर के तौर पर की थी और अब उन्होंने एक होस्ट के तौर पर अपना नाम बनाया है।
वे पहली बार 2009 में कॉमेडी सर्कस के सेट पर मिले थे। कुछ सालों तक डेट करने के बाद, उन्होंने आखिरकार 2017 में शादी कर ली। तब से, उन्होंने कई कॉमेडी और रियलिटी शो में साथ काम किया है, और दर्शकों को खूब हंसाया है।
यह कपल पहले से ही एक बेटे के माता-पिता हैं। उनके पहले बच्चे, गोला (लक्ष सिंह लिंबाचिया) का जन्म 2022 में हुआ था। वे अक्सर सोशल मीडिया और यूट्यूब पर अपनी फैमिली लाइफ की झलकियाँ शेयर करते हैं, जहाँ उनके बहुत सारे फॉलोअर्स हैं। भारती और हर्ष एक साथ एक पॉडकास्ट भी होस्ट करते हैं।
ये भी पढ़ेंः घने कोहरे के चादर में लिपटी राजधानी, हवाई व रेल सेवाएं प्रभावित… यात्रियों के लिये एडवाइजरी जारी

