Site icon Dainik Savera Times

कांग्रेस MLA सुखपाल सिंह खैरा को चंडीगढ़ से किया गया गिरफ्तार, NDPS एक्ट के पुराने केस में पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई

कांग्रेस के सीनियर विधायक सुखपाल सिंह खैरा को आज जलालाबाद पुलिस ने सुबह पांच बजे के करीब चंडीगढ़ स्थित सेक्टर-5 में उनके घर से गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दें कि यह कार्रवाई 2015 के NDPS एक्ट के एक मामले में की गई है। ससे पहले भी सुखपाल सिंह खैहरा पर कार्रवाई की जा चुकी है। इससे पहले भी ईडी द्वारा इस मामले की लेकर उनसे पूछताछ की जा चुकी है। जहां से उन्हे गिरफ्तार कर लिया गया था। बता दें कि ईडी द्वारा आरोप लगाया गया है कि खैहरा ड्रग मामले के दोषियों और फर्जी पासपोर्ट रैकेटरों के सहयोगी हैं।

Exit mobile version