Site icon Dainik Savera Times

शपथ ग्रहण स्थल पहुंचे पीएम मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा, कुछ ही देर में भजनलाल शर्मा लेंगे शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा शुक्रवार यानी आज राजस्थान की राजधानी जयपुर में राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इसके साथ ही विधायक दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा को मंत्रिमंडलीय सदस्य के रूप में शपथ दिलाई जाएगी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इन दोनों को उप मुख्यमंत्री पद के लिए मनोनीत किया है। राज्यपाल कलराज मिश्र तीनों को शपथ दिलाएंगे। शपथ समारोह से पहले शर्मा ने सुबह यहां गोविंद देवजी मंदिर में दर्शन किये और टोंक रोड पर पिंजरापोल गोशाला में गायों को चारा खिलायी। उन्होंने अपने दिन की शुरुआत प्रसिद्ध गोविंद देवजी मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ की। परिवार के सदस्यों और समर्थकों के साथ शर्मा बाद में गोशाला पहुंचे। उन्होंने घर पहुंचकर अपने माता-पिता का आशीर्वाद लिया। अल्बर्ट हॉल के बाहर दोपहर 12 बजे होने वाले इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह तथा भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल होंगे। समारोह में बड़ी संख्या में लोगों के आने की संभावना को देखते हुए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।

Exit mobile version