Site icon Dainik Savera Times

DELHI : विजेंद्र गुप्ता चुने गए दिल्ली विधानसभा के स्पीकर

DELHI : दिल्ली में सीएम रेखा गुप्ता की सरकार बनने के बाद पहला विधानसभा सत्र जारी है। इस सत्र में नई विधानसभा के स्पीकर के लिए चुनाव किया गया। बीजेपी के विजेंद्र गुप्ता को विधानसभा अध्यक्ष चुना गया। दिल्ली बीजेपी के सीनियर नेता और पार्टी विधायक विजेंद्र गुप्ता को दिल्ली विधानसभा का स्पीकर चुना गया है। उनके नाम का प्रस्ताव खुद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रखा था। बता दें कि बीजेपी विधायक दल की बैठक में ही यह तय कर लिया गया था कि विजेंद्र गुप्ता को ही विधानसभा का स्पीकर चुना जाएगा।

छात्र राजनीति से अपने करियर की शुरुआत…
61 वर्षीय विजेंद्र गुप्ता रोहिणा से बीजेपी विधायक हैं। उन्होंने छात्र राजनीति से अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की और दिल्ली यूनिवर्सिटी के उपाध्यक्ष भी रहे। पहले नगर निगम पार्षद और फिर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष का सफर विजेंद्र गुप्ता ने तय किया।

ये भी पढ़ें: RCB vs LSG, IPL 2026: बेंगलुरु ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, लखनऊ की पहले बल्लेबाजी (देखें प्लेइंग 11)

Exit mobile version