Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

शी जिनपिंग से मिले डोनाल्ड ट्रंप, व्यापार समझौते पर जल्द हो सकते हैं हस्ताक्षर

October 30, 2025

शी जिनपिंग से मिले डोनाल्ड ट्रंप, व्यापार समझौते पर जल्द हो सकते हैं हस्ताक्षर

इंटरनेशनल डेस्क: दक्षिण कोरिया के शहर बुसान में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच अहम मुलाकात हुई। इस बैठक को दोनों देशों के रिश्तों के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मुलाकात के दौरान राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि काफी लंबे समय से मेरे एक मित्र के साथ रहना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग एक बेहद सम्मानित और प्रतिष्ठित नेता हैं। हम पहले ही कई मुद्दों पर सहमति बना चुके हैं और अब कुछ और विषयों पर चर्चा करेंगे।

ये भी पढ़ें: दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज, बिहार समेत 10 राज्यों में बारिश का रेड अलर्ट

ट्रंप ने आगे कहा- राष्ट्रपति शी एक महान देश के महान नेता हैं। मुझे लगता है कि हमारे बीच लंबे समय तक मजबूत रिश्ते बने रहेंगे। आपके साथ होना हमारे लिए गर्व की बात है।

बुसान में हुई बैठक के दौरान ट्रंप ने मज़ाकिया लहजे में कहा कि हमारी मुलाकात बहुत सफल होने वाली है। शी जिनपिंग बहुत सख्त वार्ताकार हैं। यह अच्छी बात नहीं है। दोनों एक-दूसरे को अच्छी तरह जानते हैं और हमेशा से उनके बीच दोस्ताना संबंध रहे हैं।

व्यापार समझौते पर आज हो सकते हैं हस्ताक्षर

ट्रंप ने इस दौरान उम्मीद जताई कि चीन और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते पर जल्द ही हस्ताक्षर हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि हमारी यह बैठक बेहद सफल होगी। राष्ट्रपति शी जिनपिंग एक मजबूत वार्ताकार हैं और हम दोनों देशों के लिए लाभदायक समझौते की दिशा में बढ़ रहे हैं।

ये भी पढ़ें: वैश्विक तनाव, व्यापार व्यवधानों के बीच पीएम मोदी ने भारत को ‘स्थिर प्रकाश स्तंभ’ बताया

जिनपिंग ने भी जताई खुशी

इस मौके पर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने भी ट्रंप से मुलाकात पर खुशी जताते हुए कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप आपसे मिलकर बहुत अच्छा लगा। कई सालों बाद आपसे दोबारा मिलना खुशी की बात है। आपके पुनर्निर्वाचन के बाद हमने तीन बार फोन पर बात की है। कई पत्रों का आदान-प्रदान किया है और निरंतर संपर्क में रहे हैं। हमारे नेतृत्व में चीन-अमेरिका संबंध स्थिर बने हुए हैं। हालांकि दोनों देशों की परिस्थितियाँ अलग हैं। इसलिए हर मुद्दे पर सहमति होना संभव नहीं। लेकिन दुनिया की दो बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच कभी-कभी मतभेद होना सामान्य बात है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें