Site icon Dainik Savera Times

दिल्ली NCR में कांपी धरती, महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके

नई दिल्लीः दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश समेत कई जगहों भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए हैं। उत्तर प्रदेश के लखनऊ, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, शाहजहांपुर, आदि समेत कई जगह जोरदार झटके लोगों ने महसूस किए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मॉलोजी के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता 6.2 मापी गई। जिसका केंद्र नेपाल के दिपायल से 38 किलोमीटर दूर जमीन से पांच किलोमीटर गहराई में था। वहीं, उत्तर प्रदेश के लखनऊ, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, शाहजहांपुर, आदि समेत कई जगह जोरदार झटके लोगों ने महसूस किए।

Exit mobile version