Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमृतसर में आवारा कुत्तों का आतंक, इस्लामाबाद में बुजुर्ग को नोच-नोचकर मार डाला

July 19, 2026

अमृतसर में आवारा कुत्तों का आतंक, इस्लामाबाद में बुजुर्ग को नोच-नोचकर मार डाला

पंजाबः अमृतसर के इस्लामाबाद इलाके में आत्म पब्लिक स्कूल वाली गली में बीती रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। करीब 60 वर्षीय एक बुजुर्ग पर गली में घूम रहे चार आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया। हमले के दौरान बुजुर्ग सड़क पर गिर गए, जिसके बाद कुत्तों ने उन्हें बुरी तरह नोचना शुरू कर दिया।

बुजुर्ग मदद के लिए लगातार चिल्लाता रहा, लेकिन इलाके में बिजली न होने के कारण चारों ओर अंधेरा था और समय रहते कोई उनकी सहायता के लिए नहीं पहुंच सका। बाद में वहां से गुजर रहे कुछ लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए उन्हें कुत्तों के चंगुल से छुड़ाया। गंभीर रूप से घायल और लहूलुहान हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उनकी मौत हो गई।

इस घटना के बाद इलाके के लोगों में डर और गुस्सा साफ नजर आ रहा है। जिस गली में यह हादसा हुआ, वहां दो स्कूल भी संचालित हैं। स्थानीय लोगों की मुताबिक दो दिन पहले भी कुत्तों के हमले से एक व्यक्ति जख्मी हो गया था। अब तो डर की वजह से लोग अपने बच्चों को घर से निकलने नहीं देते। लोगों के मुताबिक सभी मुहल्ले वाले इसके खिलाफ इक्कठे हो कर आवाज उठाएंगे। निगम को जगाएंगे।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश को पूरे देश के डॉग प्रेमियो ने इक साथ आवाज उठाई थी पर ऐसे मामलों में अब डॉग प्रेमी क्या कहेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें