Site icon Dainik Savera Times

Breaking News : पठानकोट में अपाचे हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, लोगों की जुटी भीड़

Air Force Apache Emergency Helicopter Landing : पंजाब के पठानकोट के नंगलपुर थाने क्षेत्र के गांव हलेड़ में एयरफोर्स के अपाचे हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। फिलहाल किसी तरह के कोई खतरे और नुकसान की बात नहीं है। हेलिकॉप्टर को देखने के लिए ग्रामीण इलाके में जुट गए हैं।

इससे पहले यूपी के सहारनपुर में भी अपाचे हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग कराई गई थी। एक हफ्ते के अंदर इसकी यह दूसरी इमरजेंसी लैंडिंग है। जानकारी के अनुसार हेलीकॉप्टर ने पठानकोट से ही उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही गांव में इसकी इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। हेलीकॉप्टर की आपातकालीन लैंडिंग क्यों हुई? इसको लेकर फिलहाल कोई जानकारी अबतक सामने नहीं आई है।

फौरन इलाके की घेराबंदी कर दी गई। वहीं, हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के बाद ग्रामीण इसे देखने मौके पर इकट्ठा हो गए। अबतक तो वायुसेना या फिर जिला प्रशासन ने आपातकालीन लैंडिंग के कारण के बारे में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

 

 

Exit mobile version