पुणे: गुवाहाटी जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट 6E 0623 में आज रविवार सुबह तकनीकी खराबी आ गई, जिसके बाद पुणे एयरपोर्ट पर ‘फुल इमरजेंसी’ घोषित कर दी गई। पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को बताया कि टेक-ऑफ के बाद विमान का लैंडिंग गियर (पहियों वाला हिस्सा) अंदर नहीं गया और बाहर ही रह गया। एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि सूचना मिलते ही उन्होंने ATC, इंडिगो और अन्य संबंधित एजेंसियों के साथ तालमेल बिठाया।
फायर सर्विस, एम्बुलेंस और अन्य आपातकालीन टीमों को हाई अलर्ट पर रखा गया। जिसके बाद सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। हालांकि, सभी यात्री और क्रू सदस्य सुरक्षित हैं. किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है।
क्रू मेंबर समेत कुल 192 लोग थे सवार
मिली जानकारी के अनुसार इंडिगो की इस फ्लाइट में यात्री और क्रू मेंबर समेत कुल 192 लोग सवार थे। जैसे ही इमरजेंसी लैंडिंग की खबर यात्रियों को लगी वैसे सभी लोगों में हड़कंप मच गया है। इसके बाद सुरक्षित लैंडिंग होने के बाद सभी यात्रियों ने राहत भरी सास ली।

