Site icon Dainik Savera Times

Punjab : केंद्र सरकार से CM Bhagwant Mann को पेरिस जाने की नहीं मिली अनुमति

चंडीगढ़। केंद्र सरकार ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को ओलंपिक खेलों में भारतीय हॉकी टीम का समर्थन करने के लिए पेरिस जाने की राजनीतिक मंजूरी देने से इनकार कर दिया। एक आधिकारिक सूत्र ने शनिवार को यह जानकारी दी। राजनयिक पासपोर्ट रखने वाले मान को चार अगस्त को भारतीय हॉकी टीम के क्वार्टर फाइनल मैच के वास्ते तीन से नौ अगस्त तक के लिए पेरिस जाना था,और उन्होंने अपनी यात्र के लिए राजनीतिक मंजूरी मांगी थी।

राज्य सरकार के सूत्र ने बताया कि केंद्र ने उन्हें यह कहते हुए अनुमति देने से इनकार कर दिया कि चूंकि मान को जेड-प्लस सुरक्षा मिली हुई है, इसलिए कम समय में उनके लिए सुरक्षा का प्रबंध करना संभव नहीं है। सूत्र ने बताया कि मुख्यमंत्री कार्यालय को शुक्रवार शाम को इस फैसले की जानकारी दी गई।

राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेताओं को विदेश यात्र के लिए विदेश मंत्रलाय से राजनीतिक मंजूरी लेनी होती है। मान ने शुक्रवार को भारतीय हॉकी दल को पेरिस ओलंपिक खेलों में ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत के लिए बधाई दी थी। भारत ने शुक्रवार को 1972 के बाद पहली बार इस मजबूत टीम को 3-2 से हराया।

Exit mobile version