Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

गुजरात में मातम में बदली होली की खुशियां, आवासीय इमारत में लगी भीषण आग, 3 लोगों की हुई दर्दनाक मौत

March 14, 2025

गुजरात में मातम में बदली होली की खुशियां, आवासीय इमारत में लगी भीषण आग, 3 लोगों की हुई दर्दनाक मौत

गुजरात डेस्क : गुजरात के राजकोट में शुक्रवार सुबह एक 12 मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। इस हादसे में तीन लोगों की जान भी चली गई है, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया है। बता दें कि यह घटना राजकोट के 150 फुट रिंग रोड इलाके में स्थित एक इमारत में हुई। हालांकि, इस हादसे में फंसे करीब 40 निवासियों को सुरक्षित निकाल लिया गया। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…

आग लगने की वजह और घटना का विवरण

वहीं इस घटना पर जानकारी देते हुए सहायक पुलिस आयुक्त बी. जे. चौधरी ने बताया कि यह हादसा सुबह करीब साढ़े नौ बजे हुआ। अटलांटिस अपार्टमेंट की छठी मंजिल पर शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, दोपहर तक दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया था।

मृतकों की पहचान

अधिकारियों ने बताया कि मृतकों में से दो की पहचान कल्पेश लेउवा और मयूर लेउवा के रूप में हुई है। तीसरे व्यक्ति की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। अधिकारियों ने यह भी बताया कि इनमें से दो लोग बाहरी थे और किसी काम से इमारत में आए थे। हादसे के बाद बचाव कार्य जारी था और अधिकारियों ने ऊपरी मंजिलों से फंसे लगभग 40 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया। इनमें से पांच लोगों को दमकल विभाग की ‘हाइड्रोलिक क्रेन’ की मदद से नीचे उतारा गया।

इमारत में आग पर काबू पाया गया

दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलने के बाद तेजी से बचाव कार्य शुरू किया गया। आग पर दोपहर तक काबू पा लिया गया। आग की वजह से नुकसान तो हुआ, लेकिन यह राहत की बात रही कि अन्य लोग समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें