Site icon Dainik Savera Times

कर्नाटक में पूर्व DGP का मर्डर, घर में मिला शव; मचा हड़कंप

बेंगलुरु। इस वक्त की बड़ी खबर कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से सामने आ रही है। जहां, कर्नाटक के पूर्व पुलिस महानिदेशक (DGP) ओम प्रकाश रविवार को बेंगलुरु में एचएसआर लेआउट में स्थित अपने आवास में रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाए गए। पुलिस ने बताया कि उनके शव पर चोट के निशान हैं, जिससे संदेह है कि उनकी हत्या की गई होगी।

बिहार के चंपारण जिले के मूल निवासी थे ओम प्रकाश

साल 1981 बैच के 68 वर्षीय आईपीएस अधिकारी बिहार के चंपारण के मूल निवासी थे और उन्होंने भूविज्ञान में एमएससी की डिग्री हासिल की थी। उन्हें एक मार्च, 2015 को पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया था। सूचना मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस को परिवार के किसी करीबी सदस्य के इसमें शामिल होने का संदेह है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और जांच जारी है।

पत्नी पर हत्या की आशंका

पुलिस को संदेह है कि पूर्व डीजीपी ओमप्रकाश की हत्या उनकी पत्नी ने की है, क्योंकि उनकी पत्नी और बेटी घर के लिविंग रूम में थीं। वहीं पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पत्नी ने ही पुलिस को फोन करके हत्या की जानकारी दी थी, लेकिन जब पुलिस टीम उनके घर पहुंची तो उन्होंने दरवाजा खोलने से इनकार कर दिया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Exit mobile version