Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

Punjab : रंधावा सुसाइड केस में पूर्व मंत्री लालजीत भुल्लर गिरफ्तार

March 23, 2026

Punjab : रंधावा सुसाइड केस में पूर्व मंत्री लालजीत भुल्लर गिरफ्तार

Punjab News: पंजाब की राजनीति से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई, जहां पूर्व परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर को मंडी गोबिंदगढ़ से गिरफ्तार कर लिया गया है। दरअसल,  आज गगनदीप सिंह रंधावा की पत्नी ने अमृतसर में घर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि मंत्री भुल्लर को गिरफ्तारी की मांग की थी। जिसके बाद कुछ देर पहले ही पूर्व मंत्री को गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह कार्रवाई अमृतसर में पंजाब स्टेट वेयरहाउस कॉर्पोरेशन के ज़िला प्रबंधक गगनदीप सिंह रंधावा की कथित आत्महत्या के मामले में की गई है। लालजीत सिंह भुल्लर को मंडी गोबिंदगढ़ से गिरफ्तार करके पुलिस अमृतसर ले गई है।

आत्महत्या के मामले में दर्ज थी FIR
21 मार्च को भारतीय दंड संहिता की धारा 108, 351(3) और 3(5) के तहत एक मामला दर्ज किया गया था। इसमें लालजीत सिंह भुल्लर, उनके पिता सुखदेव सिंह भुल्लर और PA दिलबाग सिंह को मुख्य आरोपी बनाया गया है।

मुख्यमंत्री पहले ही इस्तीफा ले चुके थे
मामले के तूल पकड़ने के बाद, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लालजीत भुल्लर से पहले ही इस्तीफ़ा ले लिया था। उन्होंने कहा था कि यह कदम इसलिए उठाया गया ताकि जाँच पर कोई असर न पड़े।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो
इस मामले में एक वायरल वीडियो भी सामने आया था, जिसमें गगनदीप रंधावा ने लालजीत सिंह भुल्लर पर गंभीर दबाव डालने और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया था। परिवार वालों के अनुसार, रंधावा पर टेंडर पास करने का दबाव डाला जा रहा था और जब उन्होंने मना किया तो उनके साथ मारपीट भी की गई थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें