Site icon Dainik Savera Times

लुधियाना से दिल्ली जा रही गरीब रथ ट्रेन में लगी भीषण आग, यात्रियों में मचा हड़कंप

पंजाब डेस्क. पंजाब से बड़ी खबर सामने आई है। लुधियाना से दिल्ली जा रही गरीब रथ पैसेंजर ट्रेन में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। यह घटना सरहिंद स्टेशन पार करने के तुरंत बाद हुई, जब ट्रेन की बोगी नंबर 19 से अचानक धुआं निकलने लगा।

ये भी पढ़ें: 10वीं पास के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, BDL ने निकाली भर्ती

धुआं देखते ही यात्री घबरा गए और बोगी में चीख-पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि उस डिब्बे में कई व्यापारी यात्रा कर रहे थे। उन्होंने तुरंत चेन खींचकर ट्रेन को रुकवाया। ट्रेन रुकते ही पायलट ने सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकलने के लिए कहा और रेलवे पुलिस को इसकी सूचना दी।

फायर ब्रिगेड और पुलिस ने मिलकर बुझाई आग

घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे अधिकारी, कर्मचारी, जीआरपी, आरपीएफ और पुलिस मौके पर पहुंच गए। थोड़ी देर में फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी वहां पहुंचीं और सभी ने मिलकर आग पर काबू पा लिया। राहत की बात यह है कि सभी यात्री सुरक्षित हैं।

शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा कारण

प्राथमिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है, लेकिन रेलवे इंजीनियरों की टीम अभी भी आग लगने के सटीक कारणों की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें: हरियाणा में एक नवंबर से मिलेगी 3200 रुपए सामाजिक सुरक्षा पेंशन: Haryana CM

कुछ यात्रियों को आई हल्की चोटें

हड़बड़ी में ट्रेन से उतरते समय कुछ यात्रियों को मामूली चोटें भी आईं। उन्हें मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया। फिलहाल यात्री अपना सामान लेकर रेल ट्रैक के किनारे खड़े हैं, जबकि रेलवे अधिकारी स्थिति को संभालने में जुटे हैं।

Exit mobile version