Site icon Dainik Savera Times

हरियाणाः नूंह हिंसा मामले में बिट्टू बजरंगी को मिली जमानत

हरियाणा के नूंह में 15 अगस्त को हुई सांप्रदायिक हिंसा के मामले में गिरफ्तार किए गए गौरक्षक राजकुमार उर्फ बिट्टू बजरंगी को नूंह की एक कोर्ट से जमानत मिल गई है। बिट्टू बजरंगी के वकील ने बताया कि कोर्ट में बिट्टू बजरंगी की बेल अर्जी मंजूर कर ली। वकील के मुताबिक, 30 अगस्त की शाम तक बिट्टू बजरंगी की जेल से रिहाई हो जाएगी।

बिट्टू बजरंगी पर नूह में ब्रजमंडल यात्रा को लेकर सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने का आरोप है। इस दौरान दो समूहों में जमकर पत्थरबाजी हुई थी और कई गाड़ियों में आग लगा दी गई थी। इस हिंसा में 6 लोगों की मौत हुई थी। हिंसा के मामले में अब 150 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

Exit mobile version