Site icon Dainik Savera Times

Breaking: भारी बारिश और बाढ़ के मद्देनजर पंजाब के सभी स्कूलों में 23 से 26 अगस्त तक छुट्टी का ऐलान

चंडीगढ़ : पंजाब में एक बार फिर सभी स्कूलों में छुट्टी का ऐलान किया गया है। आने वाले दिनों में राज्य में भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है, जिसके मद्देनजर पंजाब सरकार ने यह फैसला किया है। ट्वीट कर इसकी जानकारी देते हुए शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने लिखा मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशानुसार हिमाचल प्रदेश सहित पंजाब के विभिन्न जिलों में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से पंजाब सरकार द्वारा आज तत्काल प्रभाव से राज्य के सभी सरकारी/सहायता प्राप्त/मान्यता प्राप्त और निजी स्कूल 23 से 26 अगस्त (शनिवार) तक छुट्टी की गई है।

Exit mobile version