Site icon Dainik Savera Times

IND vs AUS : भारत को लगा दूसरा झटका, शुभमन गिल के बाद कप्तान रोहित भी पवेलियन लौटे; 265 का टारगेट, देखें Live

दुबई। आस्ट्रेलिया की टीम भारत के खिलाफ चैम्पियंस ट्रॉफी सेमीफाइनल में मंगलवार को 49.3 ओवर में 264 रन पर आउट हो गई। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली आस्ट्रेलिया के लिये कप्तान स्टीव स्मिथ ने सर्वाधिक 73 रन बनाये जबकि एलेक्स कैरी ने 61 रन का योगदान दिया। भारत के लिये मोहम्मद शमी ने तीन जबकि रविंद्र जडेजा और वरूण चक्रवर्ती ने दो दो विकेट लिये।

 

रोहित-गिल क्रीज पर
भारतीय टीम 265 रनों के लक्ष्‍य का पीछा करने मैदान पर आ गई है। कप्‍तान रोहित शर्मा ने तूफानी शुरुआत दिलाई। 2 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 15 रन है। रोहित 14 और गिल 1 रन बनाकर मैदान पर हैं। दूसरे ओवर में भारतीय कप्‍तान को एक जीवनदान मिला।

264 रन पर सिमटी कंगारू टीम
एडम जैम्‍पा के रूप में ऑस्‍ट्रेलिया का आखिरी विकेट गिरा। हार्दिक पांड्या ने उन्‍हें बोल्‍ड किया। जैम्‍पा ने 12 गेंदों पर 7 रन की पारी खेली। कंगारू टीम 264 रन पर सिमट गई है। मोहम्‍मद शमी ने 3 विकेट अपने नाम किए।

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पहले सेमीफाइनल मैच में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ ने मंगलवार को टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

 

कैरी का अर्धशतक
ऑस्ट्रेलिया के लिए एलेक्स कैरी महत्वपूर्ण पारी खेल रहे हैं। उन्होंने 47 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया है

ट्रेविस हेड हुए कैच आउट
भारतीय टीम ने आखिरकार चैन की सांस ली। वरुण चक्रवर्ती ने ट्रेविस हेड को शुभमन गिल के हाथों कैच आउट कराया। तूफानी बल्‍लेबाजी कर रहे हेड ने 33 गेंदों पर 39 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्‍होंने 5 चौके और 2 छक्‍के लगाए।

स्टीव स्मिथ का अर्धशतक
स्टीव स्मिथ ने 68 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। 26 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 3/133 है।

मैक्सवेल भी लौटे पवेलियन
ग्लेन मैक्सवेल के रूप में ऑस्ट्रेलिया को छठा झटका लगा है। ग्लेन मैक्सवेल 7 के निजी स्कोर पर अक्षर पटेल की गेंद पर बोल्ड हुए। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 206/6 है।

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन

कूपर कोनोली, ट्रेविस हेड, स्टीव स्मिथ (कप्तान), मार्नस लाबुशेन, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), एलेक्स केरी, ग्लेन मैक्सवेल, बेन द्वारशुइस, नाथन एलिस, एडम जम्पा, तनवीर सांघा

भारत की प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जड़ेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती।

Exit mobile version