Site icon Dainik Savera Times

अगर ओबीसी वर्ग के हक को छीनेंगे तो यह वर्ग ईंट से ईंट बजा देगा : तेजस्वी

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बृहस्पतिवार को केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा को चेतावनी दी कि अगर अन्य पिछड़े वर्ग का हक वे छीनेंगे तो यह वर्ग ईंट से ईंट बजा देगा। राजद नेता ने महिला आरक्षण विधेयक लाने में नरेंद्र मोदी सरकार की मंशा पर भी सवाल उठाया, जिसमें कहा गया है कि महिलाओं के लिए आरक्षण, जनगणना के पश्चात नए सिरे से परिसीमन के बाद ही लागू किया जाएगा।

Exit mobile version