Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

UP-बिहार समेत इन 9 राज्यों में कल तेज बारिश, विभाग की एडवाइजरी… जानें आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम?

July 9, 2025

UP-बिहार समेत इन 9 राज्यों में कल तेज बारिश, विभाग की एडवाइजरी… जानें आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम?

नेशनल डेस्क: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने (IMD) 10 जुलाई के मौसम को लेकर ताजा अपडेट जारी किया है। कई राज्यों में फिलहाल बारिश का दौर जारी है, जिसकी वजह से नदियों का जलस्तर बढ़ा हुआ है। कई राज्यों खासकर हिमाचल प्रदेश में बाढ़ की आशंका विभाग ने जताई है। मैदानी भागों में बारिश किसानों के लिए संजीवनी साबित हुई है।

धान रोपाई के लिए इसे फायदेमंद माना जा रहा है। कल यानी 10 जुलाई के मौसम का हाल जान लेते हैं। यूपी में विभाग ने लखनऊ, आगरा, मेरठ, गोरखपुर, बलिया, मुजफ्फरनगर, वाराणसी और सहारनपुर समेत 15 से अधिक इलाकों में तेज बारिश की संभावना जताई है। वहीं, 30-40KM प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

बिहार के 11 जिलों में विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। यहां हल्की से तेज बारिश के आसार हैं। पश्चिमी चंपारण, ईस्ट चंपारण, सिवान, गोपालगंज, गया, सारण, जमुई, नवादा, मुंगेर, बांका व भागलपुर में बारिश हो सकती है।

उधर, मध्य प्रदेश में 10-15, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में 10-11, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 14 और 15 जुलाई के दौरान बारिश की संभावना है। वहीं, गंगीय पश्चिम बंगाल में 10 और 13 जुलाई को, झारखंड में 10 और 14 जुलाई और ओडिशा में 10 जुलाई को भारी बारिश का अनुमान विभाग ने जताया है।

इन राज्यों में बरसेंगे बादल

इसके अलावा विभाग ने उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा में 10-15 जुलाई के दौरान तेज बारिश का अनुमान जताया है। चंडीगढ़ में 10 जुलाई; हिमाचल प्रदेश में 10 और 13-15 जुलाई; पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 10-15 जुलाई बारिश हो सकती है। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और मैदानी इलाकों में अगले 7 दिनों के दौरान कई जगह बारिश की संभावना है।

कई राज्यों में उफान पर नदियां

गुजरात और महाराष्ट्र में कुछ स्थानों पर तेज बारिश होगी। कोंकण, गोवा, सौराष्ट्र और कच्छ में विभाग ने बारिश की संभावना बताई है। फिलहाल यूपी, दिल्ली, बिहार, मध्यप्रदेश से लेकर जम्मू कश्मीर में नदियां उफान पर हैं। यहां तेज बारिश हो रही है, जिसकी वजह से गंगा, यमुना, तावी और नर्मदा में जलस्तर बढ़ गया है। विभाग की नजर यहां है, बाढ़ की आशंका भी जाहिर की गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें