Site icon Dainik Savera Times

इटली में घटते जन्मदर का महासंकट, लगातार 16वें वर्ष गिरावट दर्ज

इटली में घटते जन्मदर का महासंकट, लगातार 16वें वर्ष गिरावट दर्ज

इटली में घटते जन्मदर का महासंकट, लगातार 16वें वर्ष गिरावट दर्ज

रोम, 21 अक्टूबर । इटली में जन्म दर लगातार गिर रही है। राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो आईएसटीएटी ने मंगलवार को आंकड़ों की जुबानी गिरावट की कहानी बताई।

राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो ने कहा कि इटली में इस साल जन्म दर में और गिरावट आने की आशंका है, जो ऐतिहासिक रूप से सबसे कम है, जिससे देश का जनसांख्यिकीय संकट और गहरा जाएगा।

पिछले साल केवल 370,000 नवजात का जन्म हुआ था, जो 1861 में इटली के एकीकरण के बाद से सबसे कम था। लगातार 16वें वर्ष इन आंकड़ों में गिरावट दर्ज की गई थी। आईएसटीएटी ने एक बयान में कहा कि 2025 के पहले सात महीनों में यह नकारात्मक रुझान जारी रहा, जहां लगभग 198,000 नवजात जन्मे, जो 2024 की इसी अवधि की तुलना में 6.3 प्रतिशत कम है।

एजेंसी ने आगे बताया कि प्रजनन दर, जो प्रजनन आयु की प्रत्येक महिला से जन्मे बच्चों की औसत संख्या को मापती है, जनवरी-जुलाई में गिरकर 1.13 हो गई, जो पिछले साल के रिकॉर्ड निम्नतम 1.18 से कम थी।

इटली की लंबे समय से गिरती जन्म दर को राष्ट्रीय आपातकाल माना जा रहा है। प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी और उनके पूर्ववर्तियों ने इसे दूर करने के लिए ठोस नीति का दावा किया था, लेकिन इसके बावजूद, इसमें कोई अंतर नहीं आया है।

न्यूज एजेंसी एएनएसए के मुताबिक मेलोनी ने कहा है कि इटली की घटती जन्म दर को रोकना एक “पूर्ण प्राथमिकता” है और उनकी सरकार ने कामकाजी माताओं के लिए कर में छूट की व्यवस्था की है।

मंगलवार को एक अलग रिपोर्ट में, आईएसटीएटी ने कहा कि आने वाले कुछ वर्षों में देश का वर्कफोर्स बूढ़ा होगा। दावा किया गया है कि 2050 तक 55-64 आयु वर्ग में काम करने वाले या काम की तलाश करने वाले लोगों की हिस्सेदारी पिछले वर्ष के 61 फीसदी से बढ़कर 70 फीसदी हो जाएगी, जबकि 65-74 आयु वर्ग में यह 11 फीसदी से बढ़कर 16 फीसदी हो जाएगी।

Exit mobile version