अमृतसर: भगवान जगन्नाथ, वीरभद्र ओर बहन सुभद्रा आज रथ पर सवार हो कर शहर निवासियों को दर्शन देने के लिए निकलेंगे। शाम 5 बजे सिविल लाइन एरिया से शुरू होगी रथ यात्रा में श्रद्धालु रथ को रस्सी से खींचेंगे। सुंदर आकर्षित रथ (ट्रक) को फूलों से सजाया जा रहा है। भजन कीर्तन सुनाता एक ट्रक रथ के आगे आगे चलता रहेगा।
रथ यात्रा के सभी रास्तों पर श्रद्धालुओं की ओर से स्टेज लगाई गई है वहां रथ यात्रा में साथ चल रहे श्रद्धालुओं के लिए खाने पीने का लंगर लगाया जाएगा और इस बार भगवान जगन्नाथ को 56 प्रकार की मिठाइयों का भोग लगाया जाएगा। इस यात्रा में हजारों की गिनती में लोग शामिल हो कर भगवान का आशीर्वाद लेंगे।
📍 Location: ਪੰਜਾਬ (Amritsar)